खेकड़ा। दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में सक्रिय अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने गिरोह के तीसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही आरोपी के कब्जे से एक देसी तमंचा भी बरामद हुआ है।
बता दें कि, कोतवाली पुलिस ने इससे पहले रविवार को गिरोह के दो सदस्य अजय और लौकी उर्फ लकी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी क्षेत्र के घिटौरा गांव के निवासी हैं, तथा उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ बाइक और एक स्कूटी बरामद की थी, जिन्हें दिल्ली और नोएडा समेत अन्य शहरों से चुराया गया था।
सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई को मुस्तैदी से आगे बढ़ाते हुए गिरोह के तीसरे सदस्य मोहन उर्फ मुन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया। वह भी घिटौरा गांव का ही रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि, आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







