बड़ौत। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा कहा कि, अच्छी गुणवत्ता और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना ही इस औषधि केंद्र का लक्ष्य है।
उद्घाटन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि, भाजपा सरकार की प्राथमिकता हमेशा अच्छी गुणवत्ता और सस्ती दवाएं लोगों तक पहुंचाना है। जन औषधि केंद्र से आमजन को 50% से 90% तक की छूट पर दवाइयां मिलेंगी। कहा कि ,सबसे सस्ता सबसे अच्छा, के संकल्प के साथ मोदी सरकार जन-जन के स्वास्थ्य की चिंता कर रही है।
इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय गर्ग, बीपीएम सचिन मलिक, प्रबंधक उमा सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ पवन शर्मा डॉ श्रवण भारद्वाज, राजगोपाल कश्यप, मनोज कश्यप, आशु कश्यप, अमित कश्यप, विनय कश्यप, नितिन कश्यप, निखिल कश्यप, डॉ कपिल कुमार, लक्खी कुमार आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







