HomeBreaking Newsएसडीएम व थाना पुलिस को ज्ञापन देकर व्यापारियों को धमकी देने वालों...

एसडीएम व थाना पुलिस को ज्ञापन देकर व्यापारियों को धमकी देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

बडौत। बिनोली रोड प्रकरण पर व्यापारियों का आक्रोश व एकजुटता फिर एकबार दिखाई दी,जब उन्होंने नगर की साकेत कालोनी के कुछ तथाकथित नेताओं पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने के षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि, उन्हें आतंकित किए जाने व धरना प्रदर्शन के द्वारा प्रशासन पर नाजायज दबाव बनाने के प्रयास के द्वारा सर्विस रोड 20 फिट की डिमांड की जा रही है, ताकि व्यापारी परेशान होकर यहां से पलायन कर जायें। व्यापारी संगठनों ने उपजिलाधिकारी बड़ौत को ज्ञापन दिया कि पीडब्ल्यूडी के नक्शे के मद्देनजर ही सर्विस रोड बनाई जाये। साथ ही चेतावनी दी कि,इस मुद्दे पर ज़्यादती बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।ज्ञापन में कहा गया है कि,जो व्यक्ति भय का वातावरण बनाना चाह रहे हैं, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये।

इतना ही नहींं,ज्ञापन देने के बाद धमकी देने वालों के खिलाफ सभी व्यापारी थाना बड़ौत भी गए और थाना प्रभारी से भय का वातावरण पैदा करने वालों व जान से मारने की धमकी देने वालों, के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की।व्यापारी नेता डॉ योगेश जिन्दल ने कहा कि, यदि प्रशासन इन नेताओं के दबाव में आकर नियम विरुद्ध कार्य करेगा, तो व्यापारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे , जिसमें बाजार बंदी भी होगी। इसके बाद भी, यदि ज्यादा परेशान किया गया, तो व्यापारी सामूहिक रूप से बड़ौत से पलायन करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेवारी इन नेताओं और इन्हे संरक्षण देने वालो की होगी। 

ज्ञापन देने वालों में प्रधान अंकुर जैन अतुल जैन सर्राफ, मा ओंकार शर्मा, अतुल जैन डिंपल, अतुल राय जैन, अखिलेश जैन,मुदित जैन,पोली जैन, अंकुर जिंदल, सौरभ जैन मेनुद्दीन अब्बासी सभासद, बिजेन्द्र कश्यप, अय्यूब एलवी, दानिश कुरैशी, राकेश वर्मा, शेखर वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, सुभाष ठेकेदार, सतेंद्र गोयल, प्रदीप गुप्ता, मोनू बिजली सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular