खेकड़ा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कस्बे में जैन समाज द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गन्ने के रस का वितरण किया गया। भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर के सामने जैन महिला ज्योति मिलन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों को गन्ने का रस पिलाकर सेवा की गई।रविवार को आयोजित इस धार्मिक सेवा कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बता दें कि, जैन समाज में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान महावीर से जुड़े प्रसंगों में इक्ष्वाकु, अर्थात् गन्ने के रस के सेवन का उल्लेख मिलता है, जिसके चलते इस दिन रस वितरण की परंपरा निभाई जाती है। कार्यक्रम में जैन महिला ज्योति मिलन की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं व राहगीरों को गन्ने का रस वितरित किया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश जैन, मंत्री नितिन जैन, वीरेंद्र जैन, दीपक जैन, जैन ज्योति मिलन की अध्यक्षा मंजू जैन, मंत्री रेणु जैन, बीना जैन, मधु जैन, कमलेश जैन, शिरोमणि जैन, रुचि जैन सहित अनेक सेवादार उपस्थित थे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







