खेकड़ा। तहसील के खेकड़ा नगर में एक सार्वजनिक मार्ग पर पोल लगाकर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।नगर निवासी आयुष जैन ने तहसील में शिकायत दर्ज कराई है कि, उनके घर के बाहर सरकारी खड़ंजा मार्ग को लोहे का खंभा लगाकर बाधित कर दिया गया है।”
शिकायत के अनुसार, उक्त मार्ग लगभग 13 फीट चौड़ा है और स्थानीय निवासियों के आवागमन का मुख्य रास्ता है, लेकिन पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने इस मार्ग के बीचोंबीच अवैध रूप से लोहे का खंभा लगा दिया है।साथ ही बताया कि ,उक्त व्यक्ति इस खंभे में ताला लगाकर रास्ता बंद रखता है। वह केवल अपने सामान के आवागमन के समय ही ताला खोलता है और तुरंत उसे फिर से बंद कर देता है। इससे उन्हें गली में सामान लाने व ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आयुष जैन ने उपजिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाकर मार्ग को सुचारू रूप से खुलवाने की मांग की है, वहीं उपजिलाधिकारी मनीष यादव ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







