HomeBreaking Newsखेकड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन: 9 बाइक व स्कूटी के साथ दो...

खेकड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन: 9 बाइक व स्कूटी के साथ दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर दबोचे

खेकड़ा। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 9 मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान घिटोरा निवासी लोकी उर्फ लक्की और अनुज के रूप में हुई है।

शनिवार रात खेकड़ा-बड़ागांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान उक्त दोनों , पुलिस के हत्थे चढ़े। इस दौरान उनकी निशानदेही पर बिना नंबर प्लेट के 7 वाहन, एक स्कूटी और अन्य वाहनों के खुले हुए पुर्जे व औजार बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक उक्त दोनों आरोपी दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों से वाहन उड़ाते थे और उन्हें यूपी में ठिकाने लगाते थे।

बरामद वाहनों में राहुल निवासी फखरपुर की वह बाइक भी शामिल है ,जो हाल ही में 18 अप्रैल को चोरी हुई थी। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular