खेकड़ा। गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रटौल में स्थापित अस्थायी गौशाला का नगर चेयरमैन हाजी मुंतजिर ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंशों की देखभाल और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने पशुओं के लिए पानी, चारे और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि, गौवंशों को दिन में कम से कम दो बार ठंडा पानी व हरा चारा उपलब्ध कराया जाए, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में गौशाला में कूलर या अन्य ठंडक के इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और समय-समय पर पशु चिकित्सक से जांच कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि पशु चिकित्सक नियमित रूप से गौशाला में आकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं व जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराते हैं। निरीक्षण में सचिन, महबूब, मंसूर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







