बड़ौत।, 16 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत बड़ौत विधानसभा क्षेत्र का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया ,जिसमें महिला आयोग सदस्या मीनाक्षी भराला ने कहा कि, पीएम मोदी ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर हम सबका सम्मान बढाया है। नगर के विहर्ष सभागार में हुए विधानसभा महिला सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।मुख्य वक्ता महिला आयोग की सदस्या मीनाक्षी भराला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का ऐतिहासिक काम किया है।
कहा कि, बहनों व माताओं के बारे में केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोचा कि उनको भी सम्मान मिले, उन्हें भी आरक्षण देकर राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर मिलें। महिलाओं के उत्थान और सम्मान के लिए केवल पीएम मोदी ने सोचा और उसे धरातल पर उतारा है। उन्होंने उपस्थित बहनों को उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में भी जागरूक किया।
सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि, नारी शक्ति वंदन अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मातृशक्ति के सम्मान में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है।आजादी के 75 साल बाद किसी प्रधानमंत्री ने महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीतिक भागीदारी में वास्तविक हिस्सेदारी देने का काम किया है। यह केवल आरक्षण नहीं, बल्कि नारी वंदन है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व सम्मेलन संयोजक लता सिसौदिया ने कहा कि, भाजपा महिला मोर्चा की बहनें स्कूटी रैली, सम्मेलन और घर-घर संपर्क के माध्यम से हर माता-बहन तक पीएम नरेंद्र मोदी का यह संदेश पहुंचा रही हैं। बागपत जनपद की महिलाएं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करती हैं।इस दौरान जिला अभियान संयोजक व जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, जिला उपाध्यक्ष कौशल त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, राजेश उज्ज्वल, जिला महामंत्री बोबील चौधरी, मीनाक्षी सिसोदिया, दीपा त्यागी, मनजीत कौर, सुनीता यादव, चांदनी दीक्षित, मिथिलेश राजपूत, सुन्दर धामा, राजगोपाल कश्यप सहित महिला मोर्चा की जिला व मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रहीं।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







