HomeBreaking Newsसुरक्षाकर्मी को ट्रक से कुचलने का प्रयास: टोल टैक्स मांगने पर अभद्रता

सुरक्षाकर्मी को ट्रक से कुचलने का प्रयास: टोल टैक्स मांगने पर अभद्रता

मथुरा। एक ट्रेलर चालक ने टोल कर्मियों के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर एक सुरक्षाकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास भी किया। टोल के नोडल इंचार्ज सुशील सिंह ने वाहन संख्या के आधार पर 4 ट्रेलर और 2 अज्ञात वाहनों के चालकों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। टोल के नोडल इंचार्ज ने बताया कि 11 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे राजस्थान नंबर का एक ट्रेलर टोल पर पहुंचा। टोल टैक्स मांगे जाने पर चालक ने कर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल गया। उसी रात करीब 2 बजे पांच ट्रेलर एक साथ टोल रैंप पर आए और दोनों लाइनों को बाधित कर दिया।

नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट पर टोल टैक्स को लेकर बड़ा विवाद हो गया। आरोप है कि इन ट्रेलरों के चालकों ने फिर से अभद्रता शुरू की। इसी दौरान राजस्थान नंबर के ट्रेलर के चालक ने टोल के सुरक्षा गार्ड सोनवीर पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि चार ट्रेलर गाड़ियों के नंबर स्पष्ट हैं, जबकि दो अन्य पर नंबर प्लेट नहीं थी। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular