ईरान। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी की तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। IRGC ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो खाड़ी का कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा। ईरान की इस धमकी से मध्य पूर्व में अमेरिका के सहयोगी देशों की टेंशन बढ़ गई है।
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बंदरगाहों को खतरा हुआ तो फारस की खाड़ी या ओमान सागर में कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा। यह बयान अमेरिका के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें ईरान की नाकाबंदी करने का ऐलान किया गया था।
इसके तहत अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों से किसी भी जहाज के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा देगी। अमेरिका का मानना है कि इससे ईरान पर दबाव बढ़ेगा और वह होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के साथ-साथ वार्ता की बाकी शर्तों को मानने के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि, ईरान ने मध्य पूर्व के देशों को धमकी देकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।







