बड़ौत। क्षेत्र के किशनपुर बिराल में संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिले भर में उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने गांव किशनपुर बराल स्थित अंबेडकर भवन व गांव जलालपुर में रविदास मंदिर परिसर पहुंचकर श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने समता, समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। उनके द्वारा रचित संविधान ही आज भारत की आत्मा है।
भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तथा सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए बाबासाहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं, साथ ही आह्वान किया कि 14 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर एससी मोर्चा के जिला संयोजक आत्मराम मौर्य, विनोद पांचाल, जिला मंत्री दीपक भारती, मोनू मौर्य, रवि कुमार, राकेश भारती, अनुज रविदास, राजीव बाल्मीकि, सोनू भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण उपस्थित रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







