HomeCrimeचेकिंग के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह से भिड़े ग्रामीण, एक...

चेकिंग के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह से भिड़े ग्रामीण, एक दबोचा

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र में नगला सुम्मेरा के पास  एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई। खुद को पुलिसकर्मी बताकर चार बदमाशों ने एक युवक और उसके परिजन के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचा तान दिया। हालांकि, मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने आरोपियों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। तीन आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित चंद्रभान पुत्र करतार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात 9 बजे छाता से ई-रिक्शा लेकर अपने गांव लौट रहे थे।

चक्कीवाला बंबा के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि गाड़ी में गांजा होने की सूचना है और तलाशी लेने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने चंद्रभान का मोबाइल और नकदी छीन ली। वारदात के दौरान ही चंद्रभान के भैया-भाभी भी वहां से ऑटो से गुजरे। बदमाशों ने उनका ऑटो रुकवाकर उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया और महिला के सिर पर तमंचा रखकर करीब 19,000 रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular