HomeBreaking Newsयमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, मची चीख-पुकार; 20 से अधिक यात्री...

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस पलटी, मची चीख-पुकार; 20 से अधिक यात्री घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मथुरा स्थित नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 76 पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 20 से यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी सोनू सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला गया।

पुलिस ने सभी घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। जानकारी प्राप्त हुई है कि यह बस नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही थी। हादसे के बाद अंदर फंसे यात्री बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलते हुए नजर आ आए।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular