HomeBreaking NewsPM मोदी के दौरे से पहले मची अफरा-तफरी: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण...

PM मोदी के दौरे से पहले मची अफरा-तफरी: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा

मेरठ/सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) पर एक बड़ा सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार के बीच अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगने के कारण एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। इस भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बचाव दल तुरंत हरकत में आया।

राहत एवं बचाव कार्य घायलों की मदद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और तत्काल ज़िला चिकित्सालय में भर्ती कराया।  दुर्घटना के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात को सुचारू रूप से चालू कराया।प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular