कौशांबी/हर्रायपुर. महिला की मौत होते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है. महिला के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं सूचना पाकर महिला के ससुराल के लोग और बच्चे भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक सैनी कोतवाली के गुलमीपुर पचंभा गांव की महिला रवीना देवी उम्र 35 वर्ष पत्नी नरेश का मायका संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज में है. महिला अपने पिता लवकुश के घर जीवनगंज शनिवार को घूमने के लिए आई थी रविवार की सुबह महिला खेत की तरफ गई हुई थी. जहां महिला को करंट का तेज झटका लगा करंट लगते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई.
और जमीन पर गिर गई करंट लगते ही आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना परिवार के लोगों को दी और महिला को लेकर मूरतगंज अस्पताल गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज गांव में रविवार की सुबह खेत की तरफ गई एक महिला को विद्युत करंट का तेज झटका लगा जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई. परिवार और गांव के लोग उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन महिला की दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृतक घोषित कर दिया. महिला की मौत से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है बता दे की महिला के पांच बच्चे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है.







