खेकड़ा। नगर के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय बन गया, जब गांधीगंज मंडी की रहने वाली दो सगी बहनों ने अपने स्व पिता संजय शर्मा के सपनों को साकार करते हुए सीजीएल परीक्षा पास कर आफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट व आडिटर जैसे बड़े पदों पर सफलता प्राप्त की।
मंडी गांधी गंज की प्रतिभाशाली वंशिका शर्मा ने सीजीएल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आफिस सुपरिंटेंडेंट का पद पाया ,जबकि उसकी बहन निकिता शर्मा ने सीजीडीए में ऑडिटर के प्रतिष्ठित पद पर अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया।
प्रतिभाशाली इन दोनों बेटियों की शानदार उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज के 360 चौधरी इंजी नरेश शर्मा ने कहा कि, बेटियों की यह सफलता की खुशियाँ, केवल उनके परिवार तक सीमित नहींं हैं , बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज और क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली तथा प्रेरणा देने वाली भी हैं। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा महिला सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने वाली इन बेटियों की सफलता से नगर में चारों ओर खुशी, गर्व और उत्साह का माहौल है।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







