मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक के नेतृत्व में मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। उधर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। अहरौरा के फर्जी टोल प्लाजा,एवं विंध्याचल अंतराल के फर्जी टोल प्लाजा को हटाने मिर्जापुर के लोगों को 20 किलोमीटर के अंदर रहने वाले लोगों को फ्री पास दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर चौथा दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जैसे हिंदुओं पर जजिया कर लगाने का काम किया था, जिसका विरोध देश ने किया तब जेकर जजिया कर खत्म हुआ वैसे ही आज भाजपा मां विंध्याचल के दरबार में टोल टैक्स लगाकर हिंदुओं से जजिया कर वसूलने का काम कर रही है यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
और अहरौरा में गरीब जनता के कमाई को लूटने के लिए अहरौरा में फर्जी टोल टैक्स लगाकर जनता को लूटा जा रहा है इससे यह साबित होता है कि यह सरकार हिंदू विरोधी है किसान मजदूर विरोधी है हम लोग धरने पर तब तक बैठे रहेंगे जब तक यह सरकार टोल टैक्स खत्म नहीं करेगी और लोकल के 20 किलोमीटर पास जारी करो तब जाकर हम लोग यहां से हटेंगे कल कांग्रेस जन काला कपड़ा पहन कर सरकार को आईना दिखाने का काम करेंगे। प्रदर्शन में जिला बार संगठन जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अभय राज सिंह के साथ पूरी कार्यकारिणी ने प्रदर्शन का समर्थन किया, और अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि मांगे पूरी न हुई तो अगले सप्ताह से वकील भी धरना-प्रदर्शन में क्रमवार शामिल होगे। आज चौथे दिन धरना-प्रदर्शन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने भी समर्थन किया और धरना-प्रदर्शन में ऐलान किया की जनहित के इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी कांग्रेस के टोल प्लाजा मामले में साथ खड़ी है। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान हाईवे पर संचालित अवैध टोल प्लाजा को लेकर बेमियादी धरना-प्रदर्शन आज चौथे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से गांधी जी के राम धुन रघुपति राघव राजा राम, पति तपावन सीताराम इस भ्रष्ट सरकार को सम्मति दे भगवान, के गीत के साथ चलता रहा, उसी के साथ आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रति असम मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा अपमान जनक अभद्र टिप्पणी करने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के घर ईडी छापेमारी के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में टोल प्लाजा एवं खरगे के अपमान पर सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया गया है।
उक्त विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया गयाहै। व्यापार उद्योग मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शत्रुघ्न केसरी एवं नागरिक संगठन के अध्यक्ष अरुण मिश्रा बारिशों के अध्यक्ष अशोक सिंह सुभाष सिंह ने भी अपने पूरे टीम के साथ समर्थन दिया है। धरना-प्रदर्शन का संचालन कांग्रेस मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में गुलाब चंद्र पांडे कांग्रेस के नेता शशि भूषण दुबे कंचन नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दीप चन्द्र जैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजधर दुबे रमेश चंद प्रजापति पप्पू अंशु पांडे दुर्गा प्रसाद चौधरी राम सिंह सूरजभान सिंह पटेल दुर्गेश पांडे कपिल कुमार सोनकर डॉ दिनेश चौधरी कैलाश प्रजापति किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी राजेंद्र विश्वकर्मा मुन्ना मिश्रा सूरज नेता कन्हैया लाल पाठक कमलेश दुबे रामकृपाल मौर्य विधि सिंह जुबेदा खातून रोशन अंसारी संतोष शुक्ला शकील अहमद अश्वनी दुबे अमरनाथ पांडेय जैकी कोल शिव शंकर पांडेय राम विष्णु शर्मा सूर्यभान पटेल बसंत लाल अनुज मिश्रा शिवनारायण पटेल विजय दुबे पहाड़ी गुलाब मिश्रा कुंज बिहारी उपाध्याय देवराज पटेल कन्हैया लाल पाठक राम राज भारती रामकृपाल मौर्य कन्हैया लाल पाठक प्रमोद गुप्ता सूरज सिंह शिव शंकर पांडेय दूर्गेश पाण्डेय राजेंद्र विश्वकर्मा जैकी कोल रितेश मिश्रा मिथिलेश मिश्रा कन्हैया लाल पाठक संतोष यादव दिलीप मौर्य राम लखन मास्टर नरेंद्र ठाकुर राजू भारती राकेश पटेल संजय विश्वकर्मा मिथिलेश अशोक पटेल डॉ दिनेश चौधरी दुबे विजय पटेल राजेश पटेल मारकंडे पांडे बब्बू पाठक कमर सही संजय दुबे जुबेदा खातून रूद्र प्रसाद गोस्वामी राजू भारती शुभम पांडे रमाई गोंड कांग्रेस जन उपस्थित रहे।







