HomeBreaking Newsबेंच पर बैठाकर मरीज को चढ़ाई जा रही ग्लूकोज: बल्दीराय CHC में...

बेंच पर बैठाकर मरीज को चढ़ाई जा रही ग्लूकोज: बल्दीराय CHC में बदहाल व्यवस्था उजागर

सुल्तानपुर। बल्दीराय स्थित बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। यहां एक मरीज को बेड उपलब्ध न होने के कारण बेंच पर बैठाकर ही ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही है, जिसकी तस्वीर सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।  स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।

कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका है, जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ग्लूकोज चढ़ाने जैसी प्रक्रिया के दौरान मरीज को उचित तरीके से बेड पर लिटाया आवश्यक होता है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता दी जा सके। बेंच पर बैठाकर इलाज करना न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह मरीज के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग क्या कार्रवाई करता है और मरीजों को कब तक बेहतर सुविधाएं मिल पाती हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular