HomeBreaking Newsचोरी, जुआ और नशे पर ताबड़तोड़ वार, तीन आरोपी गिरफ्तार: मंडी पुलिस...

चोरी, जुआ और नशे पर ताबड़तोड़ वार, तीन आरोपी गिरफ्तार: मंडी पुलिस का एक्शन

सहारनपुर। पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए गैस सिलेंडर बरामद किया, जुआ खेलते आरोपी को पकड़ा और नशा तस्कर से चरस भी बरामद की। पहले मामले में थाना मंडी पुलिस ने पीर वाली गली निवासी कासिफ बेग के घर से चोरी हुए गैस सिलेंडर की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी असद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सिलेंडर बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दूसरी कार्रवाई में कोतवाली मंडी पुलिस ने इंदिरा चौक क्षेत्र से साहिल उर्फ गड्डी को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन और 520 रुपये नकद बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत मंडी पुलिस ने नशा तस्करी पर भी बड़ा प्रहार करते हुए समीर उर्फ मिठ्ठा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 265 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस अब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुटी है।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंडी पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular