HomeBreaking Newsवीडियो वायरल होने पर जांच शुरू: बांकेबिहारी मंदिर में बुजुर्ग श्रद्धालु से...

वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू: बांकेबिहारी मंदिर में बुजुर्ग श्रद्धालु से पुलिस की अभद्रता

वृंदावन। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  मंदिर में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने एक श्रद्धालु से अभद्रता कर दी। श्रद्धालुओं ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को तैनात सुरक्षागार्ड व पुलिसकर्मी ही श्रद्धालुओं के साथ आए दिन अभद्रता कर मंदिर की आस्था पर चोट पहुंचा रहे हैं। बुधवार सुबह श्रद्धालु गलियों और बाजार में भीड़ का दबाव झेलते हुए मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंच रहे थे। इसी बीच एक बुजुर्ग श्रद्धालु को पुलिस ने रोक दिया। श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कराने की अपील करने लगा।

पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग श्रद्धालु का गिरेबान पकड़कर पीछे की ओर धकेल दिया। इस पर बुजुर्ग के साथ आए स्वजन ने विरोध जताया। श्रद्धालुओं ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया। मंदिर में पुलिस कर्मी द्वारा बुजुर्ग से की जा रही अभद्रता से पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है। प्रसारित वीडियो के संबंध में सीओ सदर पीतम पाल सिंह का कहना है कि जांच शुरू कर दी है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular