कानपुर। आज देश की युवा ऊर्जा को नशे के रोग से बचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य प्रत्येक परिवार को अभी से शुरू करना ही होगा,क्योंकि नशे के सेवन में ड्राइविंग के कारण सड़क हादसों में कई लाख लोग काल के गाल में समा रहे हैं। पारिवारिक महिला हिंसा चरम पर पहुंच चुकी है और नशे के चलते हताशा,निराशा व कुंठा के कारण आत्महत्या की दर तेजी से बढ़ रही है इसीलिए बच्चों को मोबाइल,नशा व जंक फूड के कॉकटेल से विकसित भारत बनाने के लिए बचाना ही होगा,उपरोक्त बात वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता, पॉलीटिशियन स्वतंत्र कुमार अग्रवाल द्वारा कल्याण सिंह सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी योग गुरू ज्योति बाबा ने अपने संदेश में कहीं,श्री श्री ज्योति बाबा ने जोर देकर कहा कि बच्चों के बचपन को मोबाइल,नशा व जंक फूड के कॉकटेल ने न सिर्फ बीमार बना दिया है बल्कि अपराध की ओर भी धकेल दिया है इसीलिए आज के सम्मान को मैं अपने देश के समस्त नशा मुक्ति सेनानियों को समर्पित करता हूं।
देश के वरिष्ठ समाजसेवी वैश्य नेता स्वतंत्र कुमार अग्रवाल ने जोर देखकर कहा कि प्रदेश में राष्ट्रभक्ति व सनातन मानव प्रेमी का नेतृत्व करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर ड्रग्स फ्री उत्तर प्रदेश बनाने का कार्य कर रहे हैं, हम सब का प्रथम कर्तव्य है कि सभी ड्रग्स फ्री उत्तर प्रदेश बनाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाएं। ज्योति बाबा को कल्याण सिंह सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित कर हम सभी गौरव का अनुभव कर रहे हैं क्योंकि बिना किसी सरकारी सहायता के पिछले 35 वर्षों से नशा मुक्ति युवा भारत अभियान चलाना ही एवरेस्ट पर चढ़ने से बड़ा कार्य है और विषय भी ऐसा है कि जल्दी कोई नेता अधिकारी समाजसेवी साथ देने को तैयार नहीं हो पाते हैं एक रिपोर्ट के अनुसार 18 वर्ष के नीचे के 87% युवा किसी ने किसी प्रकार के नशे की चपेट में आ चुके हैं। इस अवसर पर डॉक्टर सुलोचना दीक्षित व सुश्री गीता ने कहा कि महिलाओं की बहुत बड़ी तादाद का नशे की ओर झुकाव सनातन परिवारों के विखंडन का बड़ा कारण बन रहा है अन्य प्रमुख समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र यादव,डॉक्टर आर सी शर्माश्रवण कुमार,शिवम,किशोर राजपूत,नीतू शर्मा,वैष्णवी इत्यादि थी।







