HomeOtherदिल्ली- देहरादून कारिडोर पर वाहन को पीछे से दूसरे वाहन की जोरदार...

दिल्ली- देहरादून कारिडोर पर वाहन को पीछे से दूसरे वाहन की जोरदार टक्कर, दो की मौत 3 घाय

खेकड़ा। दिल्ली-देहरादून कारिडोर पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना थाना क्षेत्र के मसूरी गांव के पास हुई।

बताया गया है कि,दिल्ली की ओर से बागपत की तरफ आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस ादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि, आगे चल रहे वाहन का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular