HomeOtherमथुरा में सलोनी गौतम होंगी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट: यूपी के 21 IAS अफसर...

मथुरा में सलोनी गौतम होंगी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट: यूपी के 21 IAS अफसर जिलों में ट्रेनिंग पर तैनात

लखनऊ।  मथुरा में तैनात सलोनी गौतम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली है।उन्होंने एक बार असफल होने के बाद लगातार तीन बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक किया और IAS बनी। साल 2021 में सलोनी ने पहली बार यूपीएससी सीएसई की परीक्षा दी थी, लेकिन अपने पहले अटेंप्ट में वो सफल नहीं हो पाई, उनकी हाथ निराशा लगी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। सलोनी ने दूसरी बार अटेम्प्ट देने का फैसला किया और साल 2022 में अपने दूसरे अटेंप्ट में उन्हें सफलता मिली। उनका चयन इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS) के लिए हुआ। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 127वीं हासिल की। इसी प्रकार सिद्धार्थ सिंह को आजमगढ़, श्वेता को लखनऊ, रेखा सियाक को बांदा, आयुष जायसवाल को अलीगढ़, अपूर्वा सिंह को बस्ती, आयुष सैनी को झांसी, मुकुल खंडेलवाल को गोरखपुर, थाना गैया राशन टी. को अंबेडकरनगर, संदीप को कानपुर नगर, राम बोस को सहारनपुर तथा विद्यांशु शेखर झा को बाराबंकी में तैनात किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2025 बैच के 21 आईएएस अधिकारियों को जिलों में प्रशिक्षण के लिए तैनाती दे दी है।

सभी अधिकारी 17 अप्रैल से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से कार्यमुक्त होने के बाद संबंधित जिलों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभालेंगे। प्रदेश सरकार का उद्देश्य इन प्रशिक्षु अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य में प्रभावी प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में अधिकारियों की तैनाती इस प्रकार की गई है—शक्ति दुबे को मुरादाबाद, कोमल पुनिया को इटावा, आदित्य विक्रम अग्रवाल को अयोध्या, मयंक त्रिपाठी को कुशीनगर, हेमंत को आगरा, संस्कृति द्विवेदी को हरदोई, रिया सैनी को वाराणसी, निवास सुभाष जगाड़े को बलरामपुर, शिवम सिंह को प्रयागराज तथा सलोनी गौतम को मथुरा भेजा गया है।

ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular