HomeOtherपारदर्शी सर्वे के दिए निर्देश: मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने ...

पारदर्शी सर्वे के दिए निर्देश: मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने क्रॉप कटिंग व फसल नुकसान का किया निरीक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे. जैन को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आकलन हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग एक वैज्ञानिक पद्धति है, जिसके आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा दावों और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वयं जरीब/सर्वे चेन के माध्यम से समबाहु त्रिभुजाकार प्लॉट बनाकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया को संपादित किया।

हाल ही में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के नुकसान का सर्वे पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुआवजा वितरण की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरी की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बुधवार को तहसील सदर के ग्राम बाद एवं ग्राम तारसी में क्रॉप कटिंग फसल कटाई प्रयोग कार्यों तथा ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों से प्रक्रिया की पारदर्शिता और सटीकता को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी कि सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खेतों में जाकर फसलों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया और किसानों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मथुरा-ब्यूरो चीफ, (अजय वीर सिंह)।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular