HomeOtherएनएएस डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ मदनपाल शर्मा के निधन पर...

एनएएस डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ मदनपाल शर्मा के निधन पर शिक्षण संस्थानों में शोकसभा

मेरठ,08 अप्रैल 2026 (यूटीएन)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों व उनके प्रबंधन हेतु एनएएस ट्रस्ट की ओर से मेरठ के एनएएस महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं प्रख्यात लेखक व साहित्यकार डॉ मदनपाल शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया तथा दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मेरठ के एनएएस महाविद्यालय, इंटर कॉलेज, आरआरकेके इंटर कॉलेज कुचेसर, नानक चंद शिक्षा सदन मेरठ की प्रबंध समिति, शिक्षकों व छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्राचार्य व साहित्यकार डॉ मदनपाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान डिग्री कालेज में हुई शोकसभा में ट्रस्ट के अवैतनिक सचिव व पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, एड पंकज शर्मा, प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल, शिक्षक प्रतिनिधि विवेक त्यागी तथा शिक्षणेतर प्रतिनिधि संजय कुमार शर्मा मौजूद रहे।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular