बागपत.जनपद के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में आज थाना रमाला पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त विपुल पुत्र राजवीर निवासी ग्राम रमाला थाना रमाला द्वारा आपराधिक कृत्यों एवं समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहते हुए अनुचित तरीके से अर्जित धन से एक मकान ग्राम रमाला तथा निर्माण कार्य,सौन्दर्गीकरण तथा उनका जीर्णोद्धार कराया गया है, जिसकी कुल वर्तमान कीमत लगभग 3 लाख 37 हजार रुपये निर्धारित की गई।
जिला मजिस्ट्रेट बागपत के आदेश पर उप जिला मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी बडौत द्वारा उक्त मकान कुर्क किया गया तथा जब्त सम्पत्ति का प्रशासक भी दोनों को नियुक्त किया गया। बता दें कि, अभियुक्त विपुल पर थाना रमाला, बडौत सहित गाजियाबाद के सिहानी गेट थाने में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।







