HomeCrimeअडींग में दरांती लेकर छत पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस ने उतारा

अडींग में दरांती लेकर छत पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस ने उतारा

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग के मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति हाथ में दरांती लेकर सुरेश मास्टर के घर की छत पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति नीचे कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद व्यक्ति को काबू में किया और छत से नीचे उतारा।

जांच में सामने आया है कि व्यक्ति मानसिक रोगी है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। मुख्य बाजार में सुरेश मास्टर के घर की छत पर एक व्यक्ति चढ़ गया। चीखने चिल्लाने के साथ नीचे कूदने की धमकी देने लगा। जब लोगों का ध्यान उसकी ओर गया तो देखा कि उसके हाथ में दरांती थी। पहले लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रोगी है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular