व्रन्दावन। सीएम योगी आदित्यनाथ का एक माह के अंदर मथुरा का दूसरा दौरा है। भारत का एक ही सनातन राजा है। वह भगवान श्रीराम है। उन्होंने कहा कि कहते हैं तुलसीदास जी एक गरीब ब्राह्मण थे, लेकिन उनसे बड़ा धनी कौन जो सबसे बड़े बादशाह के प्रस्ताव को ठुकरा देते है कि नहीं वह बादशाह को नहीं जानते। वह एक ही राजा को जानते हैं। वह है भारत का सनातन राजा श्रीराम है। उन्होंने श्रीरामचरितमानस के अंदर रामलीला के माध्यम से जिस जन चेतना को जागृत किया। वह हर भारतीय के लिए एक नई प्रेरणा बनी। सीएम योगी वृंदावन पहुंचे, जहां वे जगद्गुरु संत मलूक दास की 452वीं जयंती महोत्सव में शामिल हुए।
इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों में भागीदारी के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। वंशीवट क्षेत्र स्थित मलूक पीठ पहुंचकर सीएम योगी ने समाधि पूजन किया और शिवलिंग पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का राजा कोई धर्मी नहीं हो सकता। इससे पहले सात मार्च को उन्होंने वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक ली थी। संघ प्रमुख भी 24 मार्च को रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण समारोह में वृंदावन आए थे।







