HomeOtherवेतन बढोत्तरी की मांग करने पर तीन श्रमिक महिलाओं को नौकरी से...

वेतन बढोत्तरी की मांग करने पर तीन श्रमिक महिलाओं को नौकरी से निकाला, कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन

बागपत। बैग बनाने वाली एक फैक्ट्री से नौकरी से निकाली गईं महिलाओं ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया तथा शिकायत दर्ज कराई श। उनका आरोप है कि, वेतन वृद्धि की मांग करने पर उन्हें नौकरी से निकाला गया और मानसिक उत्पीड़न भी किया गया।

महिलाओं ने बताया कि, वे पिछले एक वर्ष से फैक्ट्री में काम कर रही थीं। जब उन्होंने फैक्ट्री मालिक से वेतन बढ़ाने की बात कही, तो उन्होंने तीन महिलाओं को तुरंत ही नौकरी से निकाल दिया । उन्होंने मालिक पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

किसान नेता अमित जैन ने मीडिया को बताया कि, महिलाएं उनसे मिलीं और फैक्ट्री मालिक द्वारा मानसिक उत्पीड़न तथा वेतन वृद्धि के नाम पर नौकरी से निकाले जाने की शिकायत की। इसी शिकायत को लेकर वे महिलाओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय आए।

उन्होंने चेतावनी दी कि, यदि महिलाओं को समय पर बढ़ोत्तरी के साथ वेतन नहीं मिला, तो फैक्ट्री मालिक के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। कहा कि, किसान यूनियन महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular