HomeOtherश्रमिक नाजिम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का...

श्रमिक नाजिम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

बड़ौत। नगर के पठानकोट मोहल्ले में गत सायं 50 वर्षीय मजदूर नाजिम की संदिग्ध मौत के बाद हड़कंप मच गया।इस दौरान ससुराल वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दफना तो दिया, लेकिन परिजनों ने इसे मानने से इंकार कर दिया।जिस कारण परिजनों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम की मांग की।

मृतक के पीड़ित परिवार के लोग शव को बिना सूचना दिए ही दफनाए जाने से भड़क गए। इसी बात को लेकर ससुराल पक्ष और मृतक के परिजनों के बीच मारपीट भी हुई। चार बच्चों के पिता नाजिम की संदिग्ध मौत से पूरे मोहल्ले में भय और सनसनी फैल गई है।कोतवाली इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular