HomeCrime17 साल की लड़की का सड़क पर हंगामा: बोली- बाबा ने मेरे...

17 साल की लड़की का सड़क पर हंगामा: बोली- बाबा ने मेरे साथ रेप किया

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीच सड़क पर 17 साल की लड़की ने हंगामा कर दिया बोली बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है और नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस दूसरे पहलू पर भी जांच कर रही है, जिसमें संपत्ति विवाद है। जैंत पुलिस को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर तत्काल प्राथमिकी कर ली है।

पुलिस ने नामजद आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पूछताछ के दौरान इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कुछ समय पूर्व पीड़िता की मां को अपना एक मकान ‘दान पात्र’ के माध्यम से दिया था। उस मकान पर 15 लाख का बैंक लोन था, जिसमें से 10 लाख अभी भी बकाया हैं।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular