HomeDevotionalयमुना छठ पर निकाली शोभायात्रा, यमुना महारानी का किया दुग्धाभिषेक

यमुना छठ पर निकाली शोभायात्रा, यमुना महारानी का किया दुग्धाभिषेक

वृंदावन। ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा ने यमुना छठ पर केशीघाट पर यमुना मैया का विधिविधान से पूजन किया। मंत्रोच्चारों के मध्य विश्व कल्याण के लिए दुग्धाभिषेक किया। शाम को तीर्थ पुरोहितों ने नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। इसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यमुना किनारे केशीघाट पर सभा के पदाधिकारियों ने मां यमुना की विधिविधान से पूजा अर्चना की। विप्रजनों ने यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। शाम को शोभायात्रा के संयोजक पुरुषोत्तम महाराज एवं सह संयोजक पप्पू व अनुराग शर्मा के संयोजकत्व में शोभायात्रा का शुभारंभ केशीघाट से किया गया।

शोभायात्रा गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, नगर निगम चौराहा, अनाज मंडी, रेतिया बाजार, लोई बाजार, बनखंडी, अठखंबा, श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग विद्यापीठ चौराहा होते हुए प्राचीन कालीदह मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में यमुना महारानी के डोले के साथ भगवान श्रीकृष्ण, देवी देवताओं की अनेक सुंदर झांकियां, काली बैंड आकर्षक का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का जगह-जगह नगरवासियों ने स्वागत किया। इससे पहले देवरहा बाबा घाट पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन गायक स्वामी दामोदर महाराज ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular