HomeReligionदर्शन हुरियारों के बनेंगे पास: होली पर बरसाना में 14 घंटे देंगी...

दर्शन हुरियारों के बनेंगे पास: होली पर बरसाना में 14 घंटे देंगी राधारानी

मथुरा। बरसाना की लड्डू और लठामार होली पर राधारानी 14 घंटे दर्शन देंगी। अभी तक उनके दर्शन करीब साढ़े 11 घंटे होते हैं। लेकिन होली पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देख मंदिर में दर्शन का समय बढ़ाया गया है। होली पर भी रोपवे का संचालन जारी रहेगा। लेकिन रोपवे से मंदिर पहुंचने के लिए पहले ही ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करानी होगी, इस दिन ऑफलाइन टिकट काउंटर बंद रहेगा। गुरुवार को लठामार होली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। नंदगांव और बरसाना के हुरियारों के गोस्वामी समाज पास जारी करेगा, ताकि कोई दूसरा भीड़ में हुरियारा बनकर हुड़दंग न कर सके। लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि लड्डू होली पर 24 फरवरी और लठामार होली पर 25 फरवरी को राधारानी मंदिर के पट 14 घंटे तक खुलेंगे।

सुबह पांच से सात, आठ से दोपहर ढाई बजे तक तथा दोपहर साढ़े तीन बजे रात दस बजे तक पट खुलेंगे। मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कहा कि जो भी पुलिसकर्मी मेला ड्यूटी में लगे, वह श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार रखे।मंदिर या परिक्रमा मार्ग रास्ता के लिए क्यूआर कोड जनरेट करे, जिसका पूरे मेला क्षेत्र में प्रचार-प्रसार हो और श्रद्धालु भटकें नहीं। मेला के दौरान ई-रिक्शा के रेट निर्धारित हो। भीड़ में जल्द उपचार मिले, उसके लिए मोबाइल एंबुलेंस तैनात हो।नकली मिठाई बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि लठामार होली मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सबसे अहम है, जिसके लिए हमें व्यापक इंतजाम करने होंगे।

वहीं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी। यातायात की सुलभ व्यवस्था की जाएगी। मेला क्षेत्र में जगह-जगह मोबाइल पुलिस स्टेशन बने हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कार्रवाई के लिए भटकना न पड़े। मेला के दौरान भांग व शराब की दुकानें बंद रहेंगी। डीआइजी शैलेष कुमार पांडेय ने कहा कि मेला के दौरान बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को रोका न जाए। भीड़ को एक जगह एकत्र नहीं होने दिया जाए। मेला के दौरान महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि मेला के दौरान किसी भी श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार न हो। एडीएम फाइनेंस पंकज कुमार वर्मा, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव, एसडीएम गोवर्धन प्रजक्ता त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी, रिसीवर यज्ञपुरुष गोस्वामी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular