HomeNationalभाजपा के चुनाव मेनीफेस्टो को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने ...

भाजपा के चुनाव मेनीफेस्टो को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने 25 और अटल कैंटीन प्रारम्भ की

नई दिल्ली. भाजपा ने दिल्ली में अपना बड़ा वादा निभा दिया है। पार्टी ने चुनाव के दौरान दिल्ली की हर विधानसभा में अटल कैंटीन खोलने का वादा किया था। 70 विधानसभा क्षेत्रों वाली दिल्ली में अब तक 71 अटल कैंटीन खोली जा चुकी हैं जिनमें गरीबों को केवल पांच रुपये में भोजन दिया जा रहा है। इनमें से 25 अटल कैंटीन को गुरुवार को खोला गया। भाजपा का दावा है कि इन कैंटीनों में हर दिन हजारों गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, साथ ही उन्हें बचत करने में भी सहायता मिलेगी।   
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अटल कैंटीनों के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने अटल कैंटीनों में गरीबों को मिलने वाले भोजन को जांचा और इसे सही गुणवत्ता का बताया। पार्टी ने कहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य प्रमुख स्थानों पर भी अटल कैंटीनें खोली जाएंगी। दिल्ली भाजपा सरकार एवं संगठन के नेताओं ने आज एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कुल नए 25 अटल कैंटीन का उद्घाटन किया और साथ ही 71 अटल कैंटीन पर लाभार्थियों के साथ बातचीत की।
विधानसभा दिल्ली में भाजपा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक सफल वर्ष पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर आज दिल्ली सरकार एवं संगठन के नेताओं की भागीदारी में आज दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीनों का लोकार्पण हुआ और कार्यरत सभी 71 कैंटीनों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करके सरकार एवं संगठन प्रतिनिधियों ने वहां खाना खा रहे लाभार्थियों से बातचीत की। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कृष्णा नगर विधानसभा में अटल कैंटीन का लोकार्पण किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कस्तूरबा नगर में अटल कैंटीन का लोकार्पण किया।
*दिल्ली में 71 अटल कैंटीन खुले, पांच रुपये में मिल रहा गरीबों को भोजन*
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा के चुनाव मेनीफेसटो 2025 को पूरा करते हुए दिल्ली सरकार ने 25 और अटल कैंटीन प्रारम्भ की, अब दिल्ली में कुल 71 अटल कैंटीन बन रहीं गरीब का भोजन सहारा। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अटल कैंटीन की प्रेरणा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से मिली है, जिन्होंने हमेशा गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी। यह कैंटीन मेहनतकश मजदूरों, रिक्शा चालकों, दिहाड़ी श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जहाँ उन्हें बहुत ही कम लागत में पौष्टिक भोजन सुलभ होगा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजधानी में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर वे अपना यह बड़ा वादा निभा रहे हैं। दिल्ली सरकार एवं संगठन की भागीदारी से दिल्ली में 71 कैंटीनों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर उसकी शुरुआत की गई।
नेताओं ने जनता से बातचीत कर इनके बारे में उनकी राय जानी। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अटल कैंटीन की प्रेरणा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से मिली है जिन्होंने हमेशा गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि इससे मेहनतकश मजदूरों, रिक्शा चालकों, दिहाड़ी श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जहाँ उन्हें बहुत ही कम लागत में पौष्टिक भोजन सुलभ होगा।
विशेष संवाददाता, (प्रदीप जैन).
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular