बाड़मेर : महिला संगठन बाड़मेर के मेरी उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत बाड़मेर ब्लॉक के इंडारा मैं मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें 55 महिलाओं नेभाग लिया इस अवसर पर महिला संगठन के अध्यक्ष अनीता सोनी ने बताया महिलाएं कमजोर नहीं ताकतवर है बस अपनी शक्ति को पहचानने की जरूरत है। अपने आप को कमजोर ना समझे शिक्षा के माध्यम से अपनी राह चुने अपनी पहचान बनाएं स्वयं आत्मनिर्भर बने क्योंकि आज के समय में आत्मनिर्भर बनना अति आवश्यक है
आज के युग में हमें देखना चाहिए कि महिलाएं कहां से कहां पहुंच गई है जब हमारे देश को चलने वाली मुख्य पद पर भी एक महिला है तो तो महिला ताकतवर है कमजोर नहीं ऐसी हस्तियों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने आप को ऊर्जा देनी चाहिए इस अवसर पर शांति देवी ने कहा अपनी बेटियों को पढ़ा है उनको चार दिवारी में बंद नहीं करके बाहर की दुनिया समझने का अवसर दें ताकि वह कभी भी हिंसा की शिकार नहीं हो मीना ने कहा एकता में बड़ी ताकत होती है महिलाओं को एकता रखनी चाहिए और अपने हक और अधिकारों को पहचानना चाहिए इसके साथ ही महिलाओं द्वारा चेतना गीत गाकर जागरूकता का संदेश दिया गया सुआ ,सूरज पप्पू देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किए








