HomeStateRajasthanमाजीसा मंदिर प्रांगण रणधा में मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का किया गया...

माजीसा मंदिर प्रांगण रणधा में मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

सुजलॉन फाउंडेशन और धारा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में माजीसा मंदिर प्रांगण रणधा में मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य मौसमी बीमारियों को देखते हुए दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में बसे लोगों को उन्हीं के गांव में  स्वास्थ्य सेवाएँ निशुल्क उपलब्ध कराना रहा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं, जिनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पुखराज चर्म रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर कैलाश सोनी सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु नेत्र रोग विशेषज्ञ टीम शामिल रही । सभी विशेषज्ञों ने पूरे मनोयोग और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श के साथ  उपचार कर राहत प्रदान की l
धारा संस्थान से मांगू सिंह भाटी ने बताया कि अभी सर्दी के तेवर बहुत अधिक है जिसकी वजह से उम्रदराज और बच्चों में खांची बुखार की बहुत शिकायत रहती है जिसको मध्य नजर रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया शिविर स्थल पर नेत्र रोग से सम्बंधित जांच व परमर्श के साथ-साथ मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीण समुदाय को विशेष राहत मिली।
सुजलॉन फाउंडेशन की ओर से उपस्थित सी एस आर मैनेजर किशन लाल जाखड़ ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि कम्पनी का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को कम करना और लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
शिविर में ग्रामीण समुदाय की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। शिविर में  ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर के अंत में सुमेर सिंह और समस्त ग्रामीणों ने सुजलॉन फाउंडेशन और धारा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में धारा संस्थान से प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक शुक्ला, राजिया,कपिल,मांगी लाल, दला राम सैन की भी सेवाएँ सराहनीय रही |
RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular