बाड़मेर। सोमवार को ममनरेगा दिवस पर मनरेगा बचाओं संग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमे बायतू विधायक हरीश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार योजनाओं के नाम बदलने के नाम पर आम किसान मज़दूर वर्ग के साथ धोखा कर रही है। वहीं जिला अध्यक्ष गोदारा ने संबोधन में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों से संवाद किया तब ज्ञात हुआ कि इसका रोष आम मजदूर और महिलाओं में उग्र है।

इस दौरान मध्यप्रदेश प्रभारी बायतू विधायक हरीश चौधरी, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व जिलाप्रमुख महेंद्र चौधरी, पीसीसी सचिव आज़ाद सिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष करना राम मेघवाल, देवा राम आसु, चौहटन ब्लॉक अध्यक्ष तिलोक पोटलिया, PCC मेंबर रिड़मल सिंह दांता, ठाकराराम माली जिला महासचिव किरण विराट, हरिशश्चंद्र सोलंकी, चैन सिंह भाटी, भूराराम गोदारा, नरेश देव सारण, केके मेहर उपस्थिति रहे।
-समाचार प्रकाशित करवाकर अनुग्रहित करावें.







