HomeStateसरसों और गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका, ठिठुरन बढ़ी

सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका, ठिठुरन बढ़ी

मथुरा। ग्राम पंचायत बुखरारी के निकटवर्ती गांव पैंगोंग में  तड़के हुई झमाझम बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। इस बेमौसम बरसात ने सरसों किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि उन्हें अपनी फसलों को नुकसान होने की आशंका है। बुखरारी ग्राम पंचायत के आसपास के गांवों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे न केवल सरसों की फसल को बल्कि गेहूं की फसल को भी गिरने की संभावना जताई जा रही है, जिससे किसानों को दोहरा नुकसान होने का डर है। किसान अरुण गौंड ने बताया कि उनकी सरसों की फसल पककर कटाई के लिए तैयार है। ऐसे में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। कलुआ, नरवीर, मोहन, भागवत, राधे और नंदन जैसे किसान शामिल हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी फसलों को लेकर गहरी चिंता जताई।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular