HomeCrimeनोहझील पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले लाइसेंसी राइफल की बरामद

नोहझील पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर ले लाइसेंसी राइफल की बरामद

मथुरा। थाना नौहझील पुलिस ने आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी कुशलपाल से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल और कारतूस बरामद किए। यह मामला बहन की शादी के दौरान विवाद के बाद फायरिंग का है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। आरोपी को जेल भेजा गया। थाना नौहझील पुलिस द्वारा करीब डेढ़ माह पहले जानलेवा हमले के आरोप में आत्म समर्पण करने वाले को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की। उसकी निशांदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल, कारतूस बरामद कर जेल भिजवाया। थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को सुनील निवासी गांव बाघई, नौहझील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन की शादी में खाना खाने के दौरान नव दंपति की थाली में युवक कुशलपाल खाना खाने लगा था। इसी बात को लेकर विवाद होने पर कृष्णा, कुशल पाल आदि ने मारपीट कर दी थी। रात नौ बजे सुनील से नामजदों ने मारपीट की थी। आरोप है कि रात करीब 12 बजे समझौता के लिये गांव अवांखेडा बुलाया था। पीड़ित पक्ष को लेकर हरेन्द्र गया था। वहां नामजदों ने कहासुनी होने पर फायरिंग कर दी थी, इससे मध्यस्थता कराने वाले हरेन्द्र को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में नामजद जयंत को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था तो आरोपी कुशलपाल ने आठ दिसंबर को न्यायालय में समर्पण कर दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने कुशलपाल से पूछताछ के लिये न्यायालय में पीसीआर को प्रार्थनापत्र दिया था। न्यायालय से साढ़े आठ घंटे की पीसीआर मिली थी। बुधवार को उप निरीक्षक राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ जेल पहुंच कर आरोपी कुशलपाल को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर थाने लाये। यहां उससे पूछताछ के बाद आरोपी कुलशपल की निशादेही पर पुलिस टीम ने गांव के समीप से घटना में प्रयुक्त राइफल, कारतूस बरामद करने के बाद समय से जेल भिजवा दिया।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular