HomeStateरजिस्ट्रेशन तारीख 31 जनवरी बढ़ाने की मांग- ई-रिक्शा चालक रजिस्ट्रेशन शुल्क का...

रजिस्ट्रेशन तारीख 31 जनवरी बढ़ाने की मांग- ई-रिक्शा चालक रजिस्ट्रेशन शुल्क का विरोध:3000 रुपये की किस्तें करने की मांग

मथुरा में ई-रिक्शा और ऑटो रजिस्ट्रेशन तथा रूट आवंटन से जुड़ी समस्याओं के विरोध में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक नगर निगम मथुरा-वृंदावन कार्यालय पहुँचे। यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष गुलवीर चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जहाँ चालकों ने नगर निगम अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि शहर में जाम की समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम ने रूट आवंटन व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रत्येक ई-रिक्शा चालक से ₹3000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जा रहा है। चालकों का आरोप है कि वे अधिकांशतः गरीबी रेखा के आसपास जीवन यापन करने वाले लोग हैं और दिन-रात मेहनत कर परिवार का पेट पालते हैं। ऐसे में एकमुश्त 3000 रुपये की राशि देना उनके लिए बेहद कठिन है। चालकों ने बताया कि इस समस्या को पहले प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में लाया गया था। इस संबंध में अपर नगर आयुक्त सौरव सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालक मौखिक रूप से अपनी समस्या बताने आए थे, लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लिखित शिकायत मिलने पर नियमानुसार समस्या का समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular