मथुरा। कोहरे के कारण ट्रेनों का समय पर संचालन पहले से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में रविवार सुबह कासगंज-आगरा फोर्ट का इंजन फेल हो गया, जिसके कारण ट्रेन स्टेशन पर करीब दो घंटा देरी से पहुंची। बताया गया है कि रविवार की सुबह कासगंज से चल आगरा फोर्ट जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अकसोली पर रुक गई। जांच में पता चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। इसके बाद दूसरे इंजन से ट्रेन को आगे रवाना किया गया। राया रेलवे स्टेशन पर उसका समय 10 बजे है, लेकिन वह निर्धारित समय दो घंटा देरी यानी 12 बजे पहुंची। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ यात्रियों ने स्टेशन से बाहर निकल कर अन्य सवारी वाहनों से अपनी यात्रा पूरी की। मथुरा छावनी स्टेशन मास्टर हेमराज मीना ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण इंजन की पावर चली गई थी। बाद में दूसरे इंजन से ट्रेन को आगे रवाना किया गया है।
कासगंज आगरा फोर्ट का इंजन हुआ फेल
RELATED ARTICLES







