HomeStateअड़ींग बाईपास पर टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत

अड़ींग बाईपास पर टेंपो पलटा, वृद्ध की मौत

मथुरा :–थाना गोवर्धन क्षेत्र के अड़ींग बाईपास पर हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने से अचानक आई मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जानकारी के अनुसार फरह के जोधपुर निवासी रामजीलाल शर्मा अपनी नातिन गुनगुन के साथ टेंपो से गोवर्धन में रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे। अड़ींग बाईपास के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के दौरान टेंपो चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन पलट गया। दुर्घटना में टेंपो सवार रामजीलाल शर्मा व बाइक सवार शाहरुख और उनकी पत्नी सोनम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर अड़ींग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने रामजीलाल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल दंपती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस टेंपो चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular