मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में ओवरलोड वाहनों एवं कोहरे के कारण हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के क्रम में शनिवार 20 दिसंबर को जनपद के थाना बुढ़ाना पुलिस एवं थाना शाहपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गन्ने से भरे 03 ओवरलोड ट्रक तथा 01 ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी वाहन निर्धारित मानक से अधिक भार वहन करते पाए गए,

जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना बनी रहती है। उक्त 04 ओवरलोड वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। सीज किये गये वाहनों में ट्रक नम्बर यूके 17 सीए 6566, ट्रक नम्बर यूपी 37 टी 9424, ट्रक नम्बर यूपी 15 एफटी 2051 तथा गन्ने से ऊपर तक लदी ट्रैक्टर ट्राली शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह ओवरलोड वाहन जिन शुगर मिलों का गन्ना लेकर जा रहे थे उन्हें भी नोटिस जारी कर अनुरोध किया जाएगा







