HomeBreaking Newsपंजीकरण के बाद ही चलेंगी नाव- मथुरा-व्रन्दावन

पंजीकरण के बाद ही चलेंगी नाव- मथुरा-व्रन्दावन

मथुरा। सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन के निर्देश के बाद बिना पंजीकरण के यमुना में नावों का संचालन ठप है। नगर निगम के अधिकारियों ने नाविकों से कहा कि पहले पंजीकरण कराएं, इसके बाद नाव चलाने की अनुमति दी जाएगी। अब तक 177 नाविकों ने पंजीकरण कराने में रुचि दिखाई है। दूसरे दिन मंगलवार को 87 नाविकों ने अपने-अपने फार्म भर कर जमा कराए हैं।नावों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

नगर निगम की टीम वृंदावन के केसीघाट और मथुरा के विश्राम घाट पर शिविर लगाकर पंजीकरण कर रही है। सोमवार को 90 नाविकों ने अपने फार्म भर कर जमा कराए थे। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को वृंदावन में 42 और मथुरा 45 नाविकों ने फॉर्म भरे। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह का कहना कि पंजीकरण के बाद निर्धारित नियमों को लागू कराने पर जोर रहेगा।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular