HomeBreaking Newsव्रन्दावन में परिक्रमार्थियों से मोबाइल और नकदी छीनकर भागे बदमाश

व्रन्दावन में परिक्रमार्थियों से मोबाइल और नकदी छीनकर भागे बदमाश

वृंदावन। वृंदावन में सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच एक श्रद्धालु से छिनैती का मामला सामने आया है। औरैया निवासी एक युवक ने दो अज्ञात युवकों पर मोबाइल और बैग में रखे पांच हजार छीनकर भागने का आरोप लगाया है। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। औरैया के ब्रह्म नगर निवासी शंकर ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह 3 अप्रैल की रात नगर की परिक्रमा कर रहे थे।

रात करीब 10 बजे तेज बारिश होने के कारण वह अटल्ला चुंगी के समीप आश्रम के गेट के नीचे रुक गए। तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आकर बैठ गए। बारिश कम होते ही एक युवक श्रद्धालु शंकर के हाथ से मोबाइल छीनकर गली में भाग गया तो दूसरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। आरोप है कि घटना के तुरंत बाद जब वह कोतवाली पहंचे तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसकी तहरीर फाड़कर उसे थाने से भगा दिया दिया।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular