HomeBreaking Newsमथुरा में आहत पिता ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर:...

मथुरा में आहत पिता ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर: चचेरे भाई से बेटी ने कर लिया निकाह

मथुरा। जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर इलाके में युवती ने अपने चचेरे भाई से घर से भागकर निकाह कर लिया। इससे आहत होकर युवती के पिता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पिता को झुलसी हालत में आगरा रेफर किया गया है। जमुनापार थाना क्षेत्र में लक्ष्मी नगर चौराहे के पास रहने मुस्लिम परिवार के दो भाई रहते हैं। बड़े भाई की बेटी ने पिछले दिनों घरवालों की बिना मर्जी के अपने चचेरे भाई से मस्जिद में निकाह कर लिया। इस घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चा होने लगी।

इसी को लेकर युवती के पिता सदमे आ गए। परिजन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह घटना से क्षुब्ध होकर पिता ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया, लेकिन तब तक वह 70 फीसदी तक जल चुके थे। परिजन जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पिता ने बेटी के प्रेम विवाह से क्षुब्ध होकर आग लगाई है। किसी ने तहरीर नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular