मथुरा। बलदेव क्षेत्र के गांव खड़ैरा से होकर गुजरने वाला श्मशान घाट का रास्ता बदहाल पड़ा है। यहां जलभराव होने के कारण कई गांवों के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शव यात्रा लेकर जाना वाले लोगों को गंदे पानी में से हो कर गुजरना पड़ता है। सोनू अग्रवाल, उमेश पांडेय, मुकेश अग्रवाल, करन अग्रवाल, सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय ने बताया करीब 300 मीटर यह मार्ग दलदल में बदल गया है। सड़क पर दो फुट पानी, कीचड़ और गंदगी है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक, एसडीएम महावन, खंड विकास अधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, नहीं तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।







