HomePoliticsअखंड भारत पार्टी का सपा में विलय- मथुरा में

अखंड भारत पार्टी का सपा में विलय- मथुरा में

मथुरा। अखंड भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा ने समाजवादी पार्टी में आस्था व्यक्त की है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया। अजय शर्मा ने संकल्प लिया कि अखिलेश यादव को 2027 में प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना है। अजय शर्मा का राजनीतिक सफर 1992 में कांग्रेस के एनएसयूआई छात्र संगठन से शुरू हुआ।

1993 में वह समाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद समाजवादी पार्टी युवजन सभा में नगर सचिव, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी के सचिव बने। 2016 में स्वयं की अखण्ड भारत पार्टी का गठन किया। इस मौके पर सपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजेश सैनी, गोपाल सैनी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Video Ads

- Advertisment -spot_img

Most Popular