बडौत। देश के महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्ष तथा अद्वितीय देशप्रेम से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। रालोद के वरिष्ठ नेता उद्योगपति डॉ योगेश जिंदल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद मंगल पांडे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर गोष्ठी में 84 देश खाप चौधरी ब्राह्मण समाज पं सुभाष शर्मा ने मंगल पांडे के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बताया कि अंग्रेजो द्वारा कारतूसो पर गाय क़ी चर्बी लगाने के विरोध में अंग्रेजो के खिलाफ पहला विद्रोह उन्हीं के द्वारा किया गयाथा।कार्यक्रम में थाम्बेदार चौधरी ओमकार शर्मा थाम्बेदार चौधरी ने कहा कि, मंगल पांडे देश का मान और शान हैं।उन्होंने ब्राह्मण समाज का सम्मान बढ़ाया।
रालोद के व्यापारी नेता डॉ योगेश जिन्दल ने अमर सेनानी मंगल पांडे के लिए शायराना अंदाज में कहा–
सहीदो क़ी चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालो का यही बांकी निशां होगा। गोष्ठी में डॉ रमेश वासिष्ठ ने भी मंगल पांडे के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान नवयुग शर्मा, डॉ विष्णु वाल, सोहनपाल शर्मा, डॉ सुभाष शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा, अंकुर जिन्दल, कृष्णा गोयल, हर्ष स्वामी आदि मौजूद रहे बैठक क़ी अध्यक्षता 84 देश खाप चौधरी पं सुभाष शर्मा एंव संचालन थाम्बेदार पंडित ओमकार शर्मा ने किया।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







