बड़ौत। नगर के बिनौली रोड़ स्थित भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री रवि पालीवाल के आवास पर नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया तथा उम्मीद जताई कि,कार्यकारिणी के समाजसेवी पदाधिकारियों के माध्यम से भाजपा और भी मजबूत होगी तथा जन समस्याओं का त्वरित समाधान भी होगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को फूलमाला व पटका पहनाकर सम्मान किया गया, तो नही नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
समारोह के दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर ने कहा कि, भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ता के सम्मान के लिए हमेशा खड़ी रहती है। कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है। संचालन कर रहे भाजपा नेता सत्यव्रत आर्य ने कहा कि, जिस पदाधिकारी को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वो मेहनत से पूरा करके पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, रविकांत, जिला मंत्री एड अंकित लपराना, राजन जैन, कर्मवीर चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री चिराग जैन, नगर अध्यक्ष गौरव शर्मा भानू, पूर्व जिला मंत्री सचिन जैन, रविन्द्र आर्य, आलोक शास्त्री, राजगोपाल कश्यप, अतुल जैन, टीटू प्रधान, जागेश चौधरी, पंकज कुमार, चांदनी दीक्षित आदि मौजूद रहे।
स्टेट ब्यूरो,( डॉ योगेश कौशिक ) |







